Motihari: आठ पंचायतों में करोड़ों रुपये की लागत से बनेंगे कन्या विवाह मंडप योजना के भवन

इस कार्यक्रम को लेकर प्रखण्ड के संबंधित पंचायतों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

चिरैया. आगामी 1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के 663 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन तथा 1000 विवाह मंडपों का पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर प्रखण्ड के संबंधित पंचायतों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस संबंध में प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड अन्तर्गत सात पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे. इनमें रुपहारा, माधोपुर, रामपुर उत्तरी, सिरौना, मधुबनी, मीरपुर एवं मिश्रोलिया पंचायत शामिल हैं. इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना से आठ पंचायतों में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले भवन का भी शिलान्यास होगा. इनमें सरौगढ़, बाराजयराम, खड़तरी पूर्वी, रूपहारा, मधुबनी, हराज नुरुल्लाहपुर, खोढा एवं सेमरा सगरदिना पंचायत शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >