Motihari : टेपों-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

बाराघाट पुल के पूर्वी छोर पर सोमवार रात्रि टेपों व बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Motihari : चकिया. थाना क्षेत्र स्थित बाराघाट पुल के पूर्वी छोर पर सोमवार रात्रि टेपों व बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो लोग मधुबन से चकिया की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान चकिया की तरफ से आ रहे टेपों से उक्त बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार मधुबन थाना क्षेत्र के भंगरूआ गांव निवासी नवल किशोर यादव के 21 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

घटना में बाइक पर सवार दूसरा युवक संजय कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. वहीं टेंपो चालक घटनास्थल पर टेंपो छोड़कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस टेंपो व बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गयी. पुलिस ने मृतक अमरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है.

सड़क दुघर्टना में युवक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

मधुबन.बाइक व टेंपो की टक्कर में मृतक युवक का शव मंगलवार को घर भवरूआ गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक गांव के लालबाबू राय का 20 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार है. अमरेंद्र की मौत सोमवार की रात्रि बारा घाट पुल पर टेंपो की टक्कर में हो गया था. वहीं दूसरा साथी जो बाइक पर बैठा था, वह गंभीर रूप से जख्मी है. जख्मी युवक भवरूआ गांव के हीं अकीद्र राय का 17 वर्षीय पुत्र संजय कुमार है. संजय जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है.ग्रामीण राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों युवक निजी काम से रात 11 बजे चकिया जा रहा था,इसी दौरान चकिया की तरफ से टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे अमरेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

अमरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार कोहराम मच गया है.अमरेंद्र की उर्मिला देवी व पिता लालबाबू राय जवान पुत्र के मौत से पूरी तरह बदहवास हो चुके हैं.जिनका रो-रोकर बुरा हाल है.वही अमरेंद्र के दोनों छोटे भाई भी बड़े भाई की अचानक हुई मौत से बदहवास है.वही घायल संजय कुमार के परिवार में शोक की लहर है.संजय की मां निर्मला देवी भी गंभीर रूप से जख्मी पुत्र के स्वस्थ होने के लिये ईश्वर से प्रार्थना कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >