ढाका से ससुराल आ रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, हालत गंभीर

बसंतपुर गांव के पास बाइक सवार साहेब आलम को ट्रक ने कुचल दिया. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मोतिहारी . बसंतपुर गांव के पास बाइक सवार साहेब आलम को ट्रक ने कुचल दिया. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. उसके कमर पर ट्रक का चक्का चढ़ गया. वह जीवन और मौत से जूझ रहा है. जख्मी साहेब ढाका का रहने वाला है. बाइक से वह अपनी ससुराल शहर के बलुआ आ रहा था. घटना को लेकर उसकी पत्नी तमन्ना खातून ने थाने में आवेदन देकर ट्रक नम्बर यूपी25डीटी-3272 के चालक को आरोपित किया है. ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक की खोजबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >