Bihar News: मोतिहारी में सिंदूरदान के दौरान दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, ग्रामीणों ने पूरी बारात को बनाया बंधक

Bihar News: मोतिहारी में सिंदूरदान के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया. इसके बाद ग्रामीणों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया.

Bihar News: बिहार के मोतिहारी स्थित चिरैया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है. जहां विवाह समारोह के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने पर लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया. वहीं पूरी बरात को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया, जिसके कारण पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. मिली जानकारी के अनुसार जितना थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तिवारी टोला शादी के लिए रविवार की रात बरात मोहद्दीपुर गांव आई थी.

लड़की पक्ष ने शादी से किया इंकार

शादी का माहौल हंसी-खुशी और धूमधाम से चल रहा था. जयमाला का रस्म पूरा करने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने कन्या निरीक्षण की रस्म अदायगी भी कर ली. लेकिन जैसे ही सिंदूरदान की बारी आई. दूल्हे राहुल को अचानक मिर्गी जैसा दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. यह देख लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए तथा शादी से इंकार कर दिया. उनका कहना था कि वे अपनी बेटी की शादी एक बीमार लड़के से नहीं करेंगे. इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करने लगे.

मुखिया ने कराया सुलह समझौता

रात भर दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें चलती रही. लेकिन कोई हल नहीं निकल सका. सोमवार की सुबह यह खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई. स्थानीय मुखिया मनोज कुमार यादव ने दोनों पक्षों में सुलह करा मामले को रफा दफा कर दिया है. इधर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच की जा रही है. मामले को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं.

Also Read: Patna News: पटना से चार अधिक फ्लाइटें भरेंगी उड़ान, देवघर की सेवा बंद, नया शिड्यूल जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >