Bihar News: मोतिहारी में हथियार की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार बरामद

Bihar News: बिहार पुलिस ने कोटवा व तुरकौलिया में छापेमारी की, जहां से चार बदमाश पकड़े गये.

Bihar News: मोतिहारी जिले के अलग-अलग जगहों से हथियार की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के पांच बदमाश पकड़े गये. उनके पास से पुलिस ने भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया है. बताया जाता है कि नगर पुलिस ने रविवार रात एक बदमाश को संदेह के आधार पर पकड़ा, उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ. पूछताछ में उसने गिरोह अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा किया. साथ ही पुलिस को बताया है कि उनके पास भी हथियार है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कोटवा व तुरकौलिया में छापेमारी की, जहां से चार बदमाश पकड़े गये.

आरोपियों के पास से हथियार बरामद

उनके पास से भी हथियार बरामद हुआ. पकड़े गये बदमाशों से सदर एएसपी शिखर चौधरी गहन पूछताछ में लगे हैं. पकड़े गये बदमाशों में कोटवा के बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत के रामजी टोला का लालबाबू कुमार, कोइरगांवा का छोटू कुमार, तुरकौलिया का दीपक कुमार सहित अन्य शामिल हैं. बताया जाता है कि जून महीने में लालबाबू का हथियार के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उस मामले में कोटवा पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया, लेकिन वीडियो में दिखने वाले हथियार को उसने खिलौना बताया.

Also Read: Bihar Land Survey: जमीन सर्वे से तय नहीं होगा पारिवारिक बंटवारा, रैयत जीवित हैं तो वंशावली देना जरूरी नहीं

गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

प्लास्टिक का हथियार पुलिस के समक्ष लाकर भी दिखाया था, जिसके बाद कोटवा पुलिस ने थाने से ही उसको जमानत दे दिया था. लेकिन इसबार उसकी गिरफ्तारी के साथ देसी पिस्टल बरामदगी से यह साफ साबित होता है कि हथियार का सौदागर है. फिलहाल बदमाशों की गिरफ्तारी के संबंध में कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं. उनका कहना है कि अभी छापेमारी चल रही है. गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ हथियार की भी बरामदगी होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >