Bihar DGP: विनय कुमार के डीजीपी बनते ही अपराधियों में खौफ, पिछले 24 घंटों में इतने अपराधियों ने किया सरेंडर

Bihar DGP: बिहार के मोतिहारी जिले में अपराधियों के खिलाफ एक्शन जारी है. पिछले 24 घंटे में 83 अपराधियों के घरों की कुर्की की गई है.

Bihar DGP: बिहार में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ पदाधिकारी विनय कुमार के पुलिस महानिदेशक (DGP) का पदभार संभालते ही पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है.  पुलिस को देखते ही अपराधी थरथर कांपने लगे हैं. बड़ी संख्या में अपराधी डर के मारे सरेंडर कर रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भागलपुर, बांका, नवगछिया में 218 कुर्की वारंट का निष्पादन कराया गया है. बिहार पुलिस का सबसे अधिक एक्शन पूर्वी चंपारण में देखने को मिला जहां सिर्फ एक दिन में 200 से अधिक मामलों में कार्रवाई की गई. इसमें से 83 अपराधियों के घरों की कुर्की जब्ती की गई.  

डीजीपी विनय कुमार पद संभालते वक्त क्या बोले थे

डीजीपी विनय कुमार ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा था कि लॉ एंड ऑर्डर के तहत जितनी भी गिरफ्तारियां वांछित होगी उसके लिए एक अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारियां होगी. हम लोग स्पीडी ट्रायल करा कर अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाएंगे. इस निर्देश के बाद ही बिहार के कई जिलों में जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई है.

Police action in motihari

49 अभियुक्तों ने कुर्की के भय से किया सरेंडर

मोतिहारी जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 210 फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया, ‘अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद पिछले 24 घंटे में 210 फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. कुर्की के क्रम में 83 घरों की कुर्की की कार्रवाई की गई जबकि 49 अभियुक्तों ने कुर्की के भय से आत्मसमर्पण किया. 12 फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई जबकि 33 कुर्की के खिलाफ फरार अभियुक्तों को मृत पाया गया. इसके अलावा 26 अभियुक्तों ने जमानत पत्र जमा किए.’

Motihari sp swarn prabhat

एसपी ने दिया था अल्टीमेटम

एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को  टॉप-100 अपराधियों की सूची जारी कर उन्हें आत्मसमर्पण करने का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि सरेंडर नहीं करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इसके बाद, मंगलवार को बुलडोजर लेकर पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो कई अपराधियों ने सरेंडर किया.

इसे भी पढ़ें: Siwan News: प्रेमी को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गई प्रेमिका, बोली- जान दे देंगे लेकिन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >