खेत जोतते वक्त 12 साल का बच्चा रोटावेटर में कटा, शव के टुकड़े को बोरे में भर झाड़ी में फेंका ड्राइवर

Bihar Crime: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेत जोतने के दौरान 12 वर्षीय नाबालिग रोटावेटर की चपेट में आ गया. हादसे में उसका शव टुकड़ों में बंट गया, जिसे ड्राइवर ने बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया.

Bihar Crime: बिहार के मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत मठलोहियार गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. खेत की जुताई के दौरान 12 वर्षीय नाबालिग मन्नू कुमार की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई. उसका शव कई टुकड़ों में बंट गया और चालक ने उसे बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया.

मन्नू गांव के ही दुखी राम के ट्रैक्टर पर सहायक के रूप में खेत जोतने गया था. लेकिन जब दोपहर एक बजे तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो गए. मन्नू के पिता और अन्य परिजन दुखी राम के घर पहुंचे तो वह भी वहां से गायब मिला. इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की.

खून से सनी मिट्टी दिखी तो बढ़ा संदेह

खोजबीन के दौरान जब ग्रामीण उस खेत में पहुंचे जहां ट्रैक्टर से जुताई हो रही थी, तो उन्हें वहां खून से सनी मिट्टी दिखी. संदेह बढ़ा तो आसपास की झाड़ियों में खोजबीन की गई, जहां एक बोरे में मन्नू के शव के टुकड़े मिले. यह दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने क्या कहा?

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मन्नू ट्रैक्टर से असंतुलित होकर गिर गया था और रोटावेटर में फंसकर उसकी मौत हो गई. ड्राइवर ने घबराकर शव को इकट्ठा कर बोरे में भर दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया.

पूरे गांव में पसरा मातम

पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है. मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मन्नू की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजन सदमे में हैं. ग्रामीणों ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है.

Also Read: पवन सिंह के बाद एक और भोजपुरी स्टार लड़ेगा विधानसभा चुनाव, बिहार की इस सीट से ठोकी दावेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >