मोतिहारी: भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, कई पदाधिकारियों का मनोनयन

बंजरिया में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर दिया गया. सर्वसम्मति से निरंजन कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari News: भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन (मोतिहारी) के तत्वावधान में रविवार को बंजरिया प्रखंड अंतर्गत चैलाहा पंचायत स्थित बगही पुल के समीप राम-जानकी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक शीतल ठाकुर ने की.

संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और प्रखंड कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. उपस्थित सदस्यों ने संगठन को पंचायत स्तर तक सक्रिय करने और समाज के लोगों को जोड़ने पर जोर दिया.

निरंजन कुमार सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से सेमरा निवासी निरंजन कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को बंजरिया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

इसके अलावा संगठन की नई कार्यकारिणी में राजीव रंजन सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष, अवनीश ठाकुर को प्रखंड महासचिव तथा राम एकबाल सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई.

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक चंद्र ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन जिले के अंतिम छोर तक पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचना और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है.

उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति या परिवार के साथ अन्याय होने पर संगठन पूरी मजबूती और सत्यता के साथ उसके पक्ष में खड़ा रहेगा.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

मौके पर पप्पू सिंह, आदित्य सिंह, संतोष शुक्ला, आशुतोष कुमार, मनीष कुमार, पुष्कर ठाकुर, विकास ठाकुर, संजीव कुमार सिंह, अवनीश कुमार, राम एकबाल ठाकुर, प्रमोद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >