Bettiah Weather Update: कुदरत का ‘डबल रोल’, 36°C तापमान के बीच आंधी और वज्रपात की बड़ी चेतावनी

Bettiah Weather Update: बेतिया में 11 मई को मौसम के दो रूप दिखेंगे. दिनभर शुष्क मौसम और 36°C तापमान के बीच 50 किमी की रफ्तार से आंधी और वज्रपात की आशंका है. प्रशासन ने थंडर स्टॉर्म को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah Weather Update: पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया सहित आसपास के इलाकों में सोमवार, 11 मई को मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकते हैं. जहां एक ओर आसमान साफ रहने से सूरज के तेवर तल्ख होंगे, वहीं दूसरी ओर कुदरत अचानक करवट लेकर डरा भी सकती है. प्रशासन ने बदलते मौसम को देखते हुए जिलेवासियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने की सलाह दी है.

दोपहर में सताएगी गर्मी, पर पुरवैया का रहेगा जोर

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 मई को बेतिया में दिनभर मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. आसमान साफ होने की वजह से धूप खिलेगी, जिससे अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के आसपास रहेगा. हालांकि, दिनभर आसमान साफ रहने के बावजूद तेज हवाओं का दौर लगातार जारी रहेगा, जो गर्मी के बीच भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी.

थंडर स्टॉर्म और 50 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

भले ही दिन शुष्क रहे, लेकिन खतरे की घंटी थंडर स्टॉर्म को लेकर बज रही है. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की प्रबल आशंका जताई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अचानक होने वाले इस मौसमी बदलाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >