20 लाख के मोबाइल चोरी मामले में बेंगलुरु पुलिस ने की छापेमारी

बेंगलुरु स्थित एक मोबाइल शोरूम का 27 अक्तूर को शटरकटवा गिरोह ने शटर काट कर 20 लाख रुपये के 70 पीस मोबाइल चोरी कर लिया था.

घोड़ासहन. बेंगलुरु स्थित एक मोबाइल शोरूम का 27 अक्तूर को शटरकटवा गिरोह ने शटर काट कर 20 लाख रुपये के 70 पीस मोबाइल चोरी कर लिया था. वारदात के सिलसिले में बेंगलुरु पुलिस शनिवार को घोड़ासहन पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरोह के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. थनाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी मामले में संबंधित पुलिस पूर्व में भी आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. पकड़े गये बदमाशों की निशानदेही पर बेंगलुरु पुलिस ने घोड़ासहन पहुंच स्थानीय पुलिस के सहयोग से हसन नगर मुहल्ला निवासी मो हसन पिता मो ताजुद्दीन एवं म अजहर के घर पर छापेमारी की, लेकिन दोनों घर से फरार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >