मोतिहारी: सरकारी जमीन पर संचालित पेट्रोल पंप सील, 66 लाख रुपये बकाया

मोतिहारी के बेलबनवा में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप को प्रशासन ने सील कर दिया. प्रशासन के अनुसार संबंधित पक्ष पर 66 लाख रुपये बकाया हैं. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी से सामंत कुमार गौतम की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी में सदर अंचल प्रशासन ने मंगलवार को बेलबनवा मौजा स्थित खास महाल की भूमि पर अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप को सील कर दिया. कार्रवाई सदर अंचल राजस्व अधिकारी नवनीत प्रकाश के नेतृत्व में की गई. इस दौरान अंचल कर्मियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा.

सरकारी भूमि पर चल रहा था पेट्रोल पंप

जानकारी के अनुसार उक्त पेट्रोल पंप खाता संख्या 204 एवं खेसरा संख्या 238 की सरकारी भूमि पर संचालित हो रहा था. यह भूमि वर्ष 1957 में लीज पर दी गई थी, लेकिन बाद में लीज की अवधि समाप्त हो गई.

प्रशासन का आरोप है कि लीज समाप्त होने के बाद भी बिना नवीकरण के पेट्रोल पंप का संचालन जारी रखा गया.

66 लाख रुपये थे बकाया

अंचल प्रशासन के अनुसार संबंधित पक्ष पर 44 लाख रुपये बकाया तथा 22 लाख रुपये जुर्माना सहित कुल 66 लाख रुपये देय था. इसमें कुछ राशि जमा की गई, लेकिन अब भी जुर्माना और अन्य बकाया राशि लंबित है.

प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया, बावजूद इसके न तो लीज का नवीकरण कराया गया और न ही शेष राशि जमा की गई.

प्रशासन ने जारी रखा अभियान

सदर अंचल राजस्व अधिकारी नवनीत प्रकाश ने बताया कि सरकारी भूमि पर अनधिकृत कब्जा और बिना वैध अनुमति के संचालन को लेकर कार्रवाई की गई है.

उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पेट्रोल पंप को सील किया गया है तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >