अगर बैंक में है जरूरी काम तो तुरंत निपटाएं, 3 दिन बैंक शाखाएं बंद नकदी संकट से बचने के लिए पढ़ें यह खबर

त्योहारी सीजन में जिले में 3 दिनों तक सामान्य बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी. पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य व्यवस्था व पुरानी पेंशन बहाली जैसी मांगों को लेकर बैंककर्मी आंदोलन कर रहे हैं. इस दौरान एटीएम और डाकघर खुले रहेंगे, लेकिन शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.

Bank Strike: पर्व-त्योहार के इस व्यस्त मौसम में शुक्रवार से जिले में लगातार तीन दिनों तक सामान्य बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी. पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य व्यवस्था लागू करने तथा पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर एसबीआई सहित तमाम वाणिज्यिक बैंक शुक्रवार को बंद रहेंगे. इसके बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते बैंक शाखाओं में किसी भी तरह का कामकाज नहीं हो सकेगा. लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से ग्राहकों को शाखा आधारित वित्तीय लेन-देन के लिए इंतजार करना होगा.

Banks Closed For Three Days: मांगों को लेकर बैंककर्मियों का धरना-प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम के जिला संयोजक डीएन त्रिवेदी ने इस संबंध में बताया कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर शुक्रवार को व्यापक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सरकार के साथ कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं. हर बार केवल आश्वासन मिला, लेकिन सरकार अपने वादों से पीछे हटती रही. इसी कारण फोरम को एकजुट होकर आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है.

सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जिला संयोजक ने बताया कि इससे पूर्व भी बैंककर्मी अपनी मांगों के समर्थन में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा चुके हैं. इस बार भी अपनी आवाज बुलंद करने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने अब भी इन मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं की, तो फोरम आगे के लिए और भी बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रबंधन की होगी.

एटीएम में कैश की व्यवस्था और डाकघर खुले रहेंगे

लगातार तीन दिनों तक शाखाएं बंद रहने से आम जनता को नकदी की किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए सभी एटीएम में पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने की विशेष तैयारी की गई है. बैंक प्रबंधकों का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए एटीएम मशीनों में कैश की निगरानी रखी जाएगी ताकि निकासी में रुकावट न आए. इसके अलावा राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद डाकघर पूरी तरह खुले रहेंगे और डाक विभाग की नियमित सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी.

यह भी पढ़ें... समस्तीपुर के लाल सौरव कुमार बने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक डबल स्टैक पाइथन ट्रेन के सारथी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गिरीश चन्द्र मिश्र

गिरीश चन्द्र समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें लिखने में लंबा अनुभव रखते हैं. पारंपरिक पत्रकारिता के साथ-साथ ये आधुनिक डिजिटल मीडिया में भी गहरी अभिरुचि रखते हैं और समसामयिक विषयों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >