आदर्श पंचायत की गूंज पूरे बिहार में, तान्या प्रवीण के विकास कार्यों से प्रभावित हुए जनप्रतिनिधि

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों से आए 100 मुखियाओं ने सिसवा पूर्वी पंचायत का दौरा किया. पंचायत के विकास मॉडल की सराहना करते हुए विभाग ने मुखिया तान्या प्रवीण को सम्मानित किया.

Motihari News: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के evel-exposure-visi"एक्सपोजर विजिट विदइन स्टेट" कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को बिहार के विभिन्न जिलों से आए 100 मुखियाओं ने पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड स्थित आदर्श पंचायत सिसवा पूर्वी का भ्रमण किया. पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और नवाचारों का आगंतुक जनप्रतिनिधियों ने विस्तार से अवलोकन किया. कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुखिया तान्या प्रवीण को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया.

पंचायत सरकार भवन से ई-लाइब्रेरी तक विकास मॉडल का किया निरीक्षण

भ्रमण के दौरान आगंतुक मुखियाओं ने पंचायत सरकार भवन, आरटीपीएस काउंटर, अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, पार्क, वोटिंग पोखरा, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, जीविका भवन सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इसके बाद पंचायत सचिवालय में आयोजित विशेष सत्र में वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से पंचायत के अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी गई. प्रतिनिधियों ने इन मॉडलों की सराहना करते हुए उन्हें अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लागू करने की इच्छा जताई.

मुखिया तान्या प्रवीण ने साझा किए विकास के अनुभव

मुखिया तान्या प्रवीण ने सभी आगंतुक जनप्रतिनिधियों का अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पंचायत का समग्र विकास और ग्रामीणों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के बीच अनुभवों और नवाचारों का आदान-प्रदान ग्रामीण विकास को नई दिशा देता है.

पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया गया जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया तान्या प्रवीण ने की, जबकि संचालन शिक्षक हरेंद्र प्रसाद ने किया. नोडल पदाधिकारी रानी कुमारी, अजय कुमार, सी-थ्री संस्था के आदित्य कुमार, मुखिया पति फैजूर रहमान मुन्ना, पंचायत सचिव गणेश चौधरी, कार्यपालक सहायक रौनिश प्रवीण, शब्बीर आलम सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी वक्ताओं ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया.

यह भी पढ़ें: बच्चे नहाने पहुंचे तो तालाब में दिखा मगरमच्छ, पूरे गांव में मच गई अफरा-तफरी, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >