Banjariya News: ATM सुरक्षा में तैनात चौकीदारों की वर्दी फाड़ी, मारपीट के बाद युवक गिरफ्तार

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक युवक ने एटीएम की सुरक्षा में तैनात दो चौकीदारों से मारपीट कर दी. घटना में चौकीदारों की वर्दी फट गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Banjariya News: बंजरिया थाना क्षेत्र के अंबिका नगर चौक स्थित एटीएम की सुरक्षा में तैनात दो चौकीदारों के साथ शराब के नशे में धुत एक युवक ने मारपीट और गाली-गलौज की. घटना में दोनों चौकीदारों की वर्दी तक फट गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

देर रात एटीएम पर पहुंचकर किया हंगामा

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब एक बजे अंबिका नगर चौक स्थित एटीएम पर चौकीदार संजय पासवान और सुरेश कुमार सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान स्थानीय निवासी अभिनव कुमार वहां पहुंचा.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक शराब के नशे में था और बिना किसी कारण दोनों चौकीदारों से गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने हाथापाई शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: नदी किनारे शराब पीकर लौटा चालक, पिकअप ने परिवार के चार लोगों को रौंदा; महिला की मौत

मारपीट में चौकीदारों की वर्दी फटी

हाथापाई के दौरान दोनों चौकीदारों की वर्दी फट गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पीड़ित चौकीदारों ने तत्काल बंजरिया थाना को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई. इसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: कंटेनर के गुप्त तहखाने से 489 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

थानाध्यक्ष बोले, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात चौकीदारों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना गंभीर है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: ट्रक से 2000 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देख भागे तस्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >