नागरिक विमानन मंत्रालय से डीपीआर का इंतजार

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल अपनी टीम के साथ रक्सौल हवाई अड्डा के जमीन अधिग्रहण वाली साइट का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे.

रक्सौल .अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल अपनी टीम के साथ रक्सौल हवाई अड्डा के जमीन अधिग्रहण वाली साइट का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे. राज्य सरकार के द्वारा यहां एयरपोर्ट के संचालन के लिए आवश्यक 121 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गयी है, लेकिन अभी जिला प्रशासन को इसके लिए डीपीआर की आवश्यकता है. नागरिक विमानन मंत्रालय के द्वारा रक्सौल एयरपोर्ट का डीपीआर तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर जो अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता है उसका अधिग्रहण किया जायेगा. इन सब के बीच बुधवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने रक्सौल प्रखंड के चंदुली में सैनिक रोड पर बने पुल के ऊपर से जमीन का निरीक्षण किया, साथ ही अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि आवश्यक पैमाइस, रैयतों की सूची और इस इलाके में लंबित सभी तरह के जमाबंदी के आवेदन का त्वरित निष्पादन किया जाये ताकि अंतिम समय में डीपीआर मिलने के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो. निरीक्षण के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि एयरपोर्ट का जो काम चल रहा है. जमीन का डिजाइन फाइनल करना है. विमान प्राधिकरण इसके लिए डिजाइन बना रही है, उनके द्वारा जो डिजाइन फाइनल किया जायेगा, उसके अनुसार आगे जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित, डीएसपी धीरेंद्र कुमार, डीसीएलआर रश्मि सिंह, सीओ शेखर राज, पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >