Motihari: शिक्षक को घर बुला गला काट हत्या की कोशिश

केसरिया थाने के कमाल पकड़ी गांव एक शिक्षक को घर बुलाकर गला काट हत्या करने की कोशिश की गयी.

Motihari: मोतिहारी. केसरिया थाने के कमाल पकड़ी गांव एक शिक्षक को घर बुलाकर गला काट हत्या करने की कोशिश की गयी. आरोप एक दंपती पर है. घायल शिक्षक उनके घर उनके बच्चों को होम ड्यूशन पढ़ाने जाता था. घटना गुरुवार रात की है. घायल शिक्षक कमाल पकड़ी का रहने वाला है. इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जख्मी शिक्षक ने बताया कि वह एक के में घर उनके तीन बच्चों को होम ड्यूशन पढाने जाता था. इस दौरान बच्चों की मां से उसकी बातचीत फोन पर होने लगी. जब इस बात की भनक महिला के पति को लगी, तो उसने ट्यूशन से हटा दिया. इसके बावजूद महिला लगातार उसके पास फोन कर ट्यूशन पढ़ाने के लिए दबाव बनाती रही. बीती रात भी उसके मोबाइल पर फोन कर कहा कि आ जाइये. बच्चों को पढाना है. उसकी बातों पर भरोसा कर शिक्षक उसके घर गया. जैसे ही घर के अंदर पहुंचा, पति-पत्नी ने उसे कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में उसके गले व हाथ पर गंभीर जख्म आया है. उसने किसी तरह साहस दिखा दंपती से तलवार छीन वहां से भाग निकला. बाद में उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे. उसने बताया है कि सात महीने पहले उसने बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था. महिला उससे स्कूल में मिली थी. वहीं पर अपनी बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा था. इसके बाद शिक्षक उसके घर जाकर बच्चों को पढ़ाने लगा था. धीरे-धीरे महिला से बातचीत बढ़ी. मोबाइल पर भी बातचीत होने लगी. महिला के पति को इस बात की जानकारी हुई, तो स्थिति बिगड़ गयी. केसरिया थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि शिक्षक के गले पर धारदार हथियार से हमला किये जाने की सूचना मिली है. फिलहाल उसका इलाज नर्सिंग होम में चल रहा है. परिजनों की तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >