रक्सौल. शहर के नागा रोड स्थित शांति देवी वासुदेव मस्करा महिला महाविद्यालय के परिसर में बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस महिला मोर्चा के सदस्यों की बैठक प्रदेश महासचिव सूर्य प्रभा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में विधानसभा स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर निर्देश दिया गया. साथ ही, बताया गया कि कैसे कांग्रेस पार्टी देश को आगे बढ़ाने में मददगार रही है. इस दौरान प्रखंड महिला मोर्चा के अध्यक्ष का चुनाव किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से रक्सौल निवासी अंजनी देवी को रक्सौल कांग्रेस महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया. महासचिव सूर्य प्रभा व पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण कुमारी ने मनोनयन के साथ ही, उनको मनोनयन का पत्र सौंपा. मौके पर डॉ. सुनीता सिंह, मुन्नी सहनी, अमृता देवी, रमेश श्रीवास्तव, उत्तम कुमार गुप्ता, परशुराम पाण्डेय, किशन कुमार, रामू मिश्रा, अमन कुमार, अंशू कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
