Motihari:अहिल्याबाई होलकर की मनी त्रिशताब्दी जयंती

भारत के इतिहास में सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में एक माने जानेवाली अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन कर मनाई जा रही है.

Motihari: गोविंदगंज. भारत के इतिहास में सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में एक माने जानेवाली अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन कर मनाई जा रही है. इसी कड़ी में नगदहा गांव में बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों की उपस्थिति में लोक कल्याणकारी महिला अहिल्याबाई होलकर की तीन सौ वीं जयंती मनाई गई, जिसमें नेत्री श्रीमती त्रिपाठी ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी की विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने बताया कि न्याय वह नींव है जिसपर मजबूत व समृद्धि राष्ट्र का निर्माण होता है, अहिल्याबाई होलकर न्यायप्रिय,धार्मिक व लोक कल्याणकारी शिक्षिका थी. कार्यक्रम में उपस्थित बुद्धिजीवियों ने अहिल्याबाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने अपने विचार दिए.मौके पर कपिलदेव प्रसाद, रजनीश गोस्वामी,अजय सिंह व संभव त्रिपाठी सहित अन्य कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >