Motihari: कृषि आदान वितरण सह कृषक वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि आदान वितरण सह कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन हुआ. जिसमें जिले के कोने कोने से किसानों ने भाग लिया.

Motihari: पीपराकोठी. कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि आदान वितरण सह कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन हुआ. जिसमें जिले के कोने कोने से किसानों ने भाग लिया. आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ. इसके तहत पीपराकोठी ग्राम में फसल विविधीकरण पर पायलट परियोजना अंतर्गत कृषि आदान वितरण-सह-कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में पूर्वी चम्पारण जिले के नरहा, मानिछपरा, पटौरा एवं घनश्याम पखरी ग्राम के कृषकों को मक्का, बाजरा, मडुआ तथा अरहर के उन्नत बीज वितरित किए गए. परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए उक्त फसलों की उन्नत खेती के तकनीकों को विस्तारपूर्वक समझाया. इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के हेड अरविंद कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिक डॉ. गौस अली एवं डॉ. कुमारी शुभा ने बीजोपचार, फसल में रोग एवं कीट प्रबंधन, अंतर फसल प्रणाली, फसलों में दिए जाने वाले उर्वरक की मात्रा आदि जैसे सस्य क्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ.अनुप दास की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >