Motihari: अभाविप ने केविवि में चलाया सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय इकाई द्वारा कैंपस में मंगलवार को पोस्टर विमोचन कर अभाविप सदस्यता अभियान चलाया गया .

Motihari:मोतिहारी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय इकाई द्वारा कैंपस में मंगलवार को पोस्टर विमोचन कर अभाविप सदस्यता अभियान चलाया गया . प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुकेश कुमार यादव ने बताया कि अभाविप का सदस्यता अभियान अगस्त माह में चलाया जाता हैं . बड़े पैमाने पर विश्वविद्यालय के छात्र -छात्रा एबीवीपी का सदस्य बनते हैं . विद्यार्थी परिषद को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है . छात्रों की समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी सालों भर कार्य करती है .हम ठीक करेंगे तीन काम -प्रवेश, परीक्षा और परिणाम छात्रों को आकर्षित करता है .यह सदस्यता अभियान 31 अगस्त तक चलाया जाएगा .मौके पर विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष आयुष किशन, सहमंत्री कुमारी सिया, कार्यकारणी सदस्य निखिल पाण्डेय , अनन्या,उज्ज्वल सिंह, अमनदीप, रजनीश, रूपेश, कविता दिव्या, शिवानी , बेबी, सलोनी ,कविता सहित अन्य छात्र-छात्र उपस्थित रहे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >