Motihari: 25 प्रतिशत लंबित कांड के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित

क्राइम मीटिंग में सोमवार को मिशन अनुसंधान पर विशेष फोकस रहा.

Motihari: मोतिहारी . क्राइम मीटिंग में सोमवार को मिशन अनुसंधान पर विशेष फोकस रहा. एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि सितंबर माह के अंत तक 25 प्रतिशत लम्बित कांडों का निष्पादन होना चाहिए. इसके लिए उन्होंने डीएसपी व इंस्पेक्टर को भी जिम्मेवारी सौंपी. कहा कि डीएसपी व इंस्पेक्टर थाना में जाकर कांडों की समीक्षा करे. छह-छह घंटा थाना में समय दे, ताकि केस निष्पादन का निर्धारित लक्ष्य पूरा हो सके. वहीं थानाध्यक्षों को वाहन जांच अभियान लगातार जारी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना के सभी वाहनों में जांच पंजी रहनी चाहिए. मिशन हैलमेट, ई-रिक्सा, नम्बर प्लेट, व बुलेट साइलेंसर पर भी उन्होंने फोकस किया. कहा कि इसकी जांच-पड़ताल में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी. लूट, डकैती के साथ शराब तस्करों के खिलाफ इनाम की घोषण के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा. वहीं शराब तस्करों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. चोरी, आर्म्स एक्ट व शराब के तस्कर, जो जमानत पर बाहन निकले है, उनको थाना पर बुला निगरानी रखने के साथ गुडां पंजी में नाम अंकित करने का भी निर्देश दिया. कहा कि त्योहार व विभानसभा चुनाव करीब आ रहा है. त्योहार के साथ चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराना सबसे बड़ी जिम्मेवारी है. इसके लिए इसबार बाउंड डाउन का फिगर बढाना है. प्रत्येक बैठक में इसकी समीक्षा होगी. बैठक में सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मैजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >