दरवाजे पर टहल रही नाबालिग को किया अगवा

राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर टहल रही एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

मधुबन. राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर टहल रही एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी राजेपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव का शंभू साह है.घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि छह सितंबर की संध्या करीब 8 बजे उसकी नाबालिग लड़की खाना खाकर दरवाजे पर टहल रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से चार पहिया से 4 से 5 लोग पहुंचकर उसकी लड़की जबरन घसीटते हुए गाड़ी में बैठा कर भाग निकला. गाड़ी के हेडलाईट की रौशनी में आरोपियों की पहचान की. राजेपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पीड़िता की बरामदगी व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >