लखौरा में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखौरा बाजार स्थित पेट्रोल पम्प के पास से 25 हजार का इनामी बदमाश साेनू कुमार पकड़ा गया. वह लखौरा नौरंगिया का रहने वाला है.

मोतिहारी . लखौरा बाजार स्थित पेट्रोल पम्प के पास से 25 हजार का इनामी बदमाश साेनू कुमार पकड़ा गया. वह लखौरा नौरंगिया का रहने वाला है. उसपर लखौरा थाने में हत्या के तीन व हत्या प्रयास के एक मामले दर्ज हैं. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि फरार सोनू पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था. वह हरबार पुलिस को चमका देकर भागने में सफल रहता था. शुक्रवार को सूचना मिली कि सोनू लखौरा बाजार स्थित पेट्रोल पम्प के पास खड़ा है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया. उन्होंने बताया कि लखौरा बाजार के पप्पु पांडेय की चाकूमार हत्या में उसका नाम आया था. जिसमें वह वांछित था. इसके अलावा हत्या के दो और मामले में उसकी भूमिका सामने आयी है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में सदर 2 डीएसपी जितेश कुमार पाण्डेय, लखौरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार, दारोगा अंकित कुमार, सुबोध रंजन कुमार, सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >