फायरिंग में बच्चे के उंगली में लगी गोली

भगवान लाल चौक स्थित सेंट्रल बैंक के निकट पिकअप भान से साइड लेने के विवाद में बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी.

घोड़ासहन. भगवान लाल चौक स्थित सेंट्रल बैंक के निकट पिकअप भान से साइड लेने के विवाद में बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी. इस फायरिंग में एक 12 वर्षीय बालक आंशिक रूप से जख्मी हो गया.घटना गुरुवार शाम की बताई जाती है.सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त जख्मी बालक को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया.घायल की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के लोहड़िया गांव निवासी उमेश प्रसाद यादव का पुत्र प्रमुख कुमार बताया जा रहा है.गोली बालक के दाएं हाथ के उंगली को छूते निकल गया.हालांकि इस घटना में वह बाल-बाल बच गया. जानकारी अनुसार वह श्रीपुर से पिकअप भान पर थान का बिचड़ा लेकर अपने घर जा रहा था कि इसी बीच उक्त स्थल पर साइड लेने की विवाद में गोली चली.इधर सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि बच्चे के उंगली में गोली लगी है.बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. न्यायालय में बयान के बाद लड़की को भेजा गया बालिका गृह मोतिहारी . शहर को कोल्हुरअवा मोहल्ला से एक माह पहले लापता एक किशोरी की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने न्यायालय में उसका 164 का बयान दर्ज कराया, उसके बाद उसे तत्काल बालिकाा गृह भेज दिया गया. उसके परिजन उसे मरा हुआ समझ उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था, लेकिन बुधवार को लड़की अचानक तुरकौलिया थाना पहुंची. उसने पुलिस को आपबीती बतायी, जिसके बाद महिला पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने उससे गहन पूछताछ की. लड़की का आरोप है कि उसके साथ गैंग रेप किया गया है. डीएसपी सह नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि लड़की को बालिका गृह भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >