Motihari: सिकरहना नदी में नाव पलटी, दो बच्चियां डूबीं, एक शव बरामद

शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव में सिकरहना नदी में नाव पलटने से दो बच्चियां डूब गयीं.

Motihari: चिरैया (पूचं). शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव में सिकरहना नदी में नाव पलटने से दो बच्चियां डूब गयीं. काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने एक के शव को नदी से बाहर निकाल लिया है. दूसरे की खोज की जा रही है. बरामद शव की पहचान हिरामन सहनी की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (10) के रूप में हुई है. वह छठी कक्षा में पढ़ती थी. लापता प्रीति कुमारी (8) हेमन सहनी की पुत्री है. वह तीसरी कक्षा की छात्रा थी. खबर मिलते ही शिकारगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार व सीओ आराधना कुमारी वहां पहुंच गई हैं. जानकारी के अनुसार गांव के आधा दर्जन बच्चे नाव पर सवार होकर नदी में उछल कूद कर स्नान कर रहे थे. इसी क्रम में नाव असंतुलित होकर पलट गयी. इसमें सभी बच्चे डूबने लगे. चार बच्चे तैर कर निकल गए. वहीं दो लापता हो गए. घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सीओ आराधना कुमारी व थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि लापता बच्ची की खोज की जा रही है. अभी तक दोनों पदाधिकारी कैंप किए हुए हैं. घटना के बाद गांव में मातम छा गया है. सभी लोग अपने-अपने बच्चों को खोजबीन में लगे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >