मधुबन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भुसौली से 460 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

मधुबन थाना क्षेत्र के नया टोला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस भुसौली को सील कर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के नया टोला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब की खेप छिपाकर रखी गई भुसौली को भी पुलिस ने सील कर दिया.

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब खुदरा विक्रेताओं तक पहुंचाने के लिए मंगाई गई थी.

भुसौली से मिली 460 बोतल विदेशी शराब

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि नया टोला निवासी राजा सिंह के घर के पास स्थित भुसौली से हरियाणा निर्मित मैक्सवेल ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई.

बरामद शराब में 750 एमएल की 412 बोतल और 375 एमएल की 48 बोतल शामिल हैं. कुल मिलाकर 460 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई है.

शराब की सप्लाई करने वालों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर राजा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की खेप पहुंचाने वाले अन्य तस्करों की भी पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

भुसौली को किया गया सील

जिस परिसर से विदेशी शराब बरामद हुई, उसे पुलिस ने सील कर दिया है.

पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके.

32 लीटर देशी शराब के साथ तीन और गिरफ्तार

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग गांवों से 32 लीटर देशी शराब भी बरामद की.

इस मामले में दुलमा मुशहरी टोला निवासी राजू मांझी को 15 लीटर, बैजू मांझी को 12 लीटर और माधोपुर निवासी महेश प्रसाद को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shashi chandra tiwary

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >