Motihari: पशु चिकित्सा सह जागरुकता शिविर में 446 पशुओं का हुआ इलाज

मझरिया पंचायत में जीविका के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय पशु चिकित्सा सह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया.

Motihari: मोतिहारी. मझरिया पंचायत में जीविका के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय पशु चिकित्सा सह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया रामएकबाल यादव और जीविका दीदीयो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में 219 पशुपालक करीब 446 छोटे बड़े पशुओं के साथ पहुंचे थे .भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने पशुओं का स्वास्थ्य जांच की.जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पशुओं में थनैला,अपच गर्वधारण,अठई,आदि बिमारी की शिकायत थी.इलाज करते हुए मुफ्त दवा भी दी गयी.साथ ही पशुओं को विमारी से बचाव की जानकारी पशुपालकों को देते हुए बताया गया कि पशुओं को ताजा पानी पिलाना है.पशुओं को टीका भी लगाया गया है.जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक पदाधिकारी ईश्वर चंद्र कुशवाहा के द्वारा 446 छोटे-बड़े पशुपालक के बीच करीब 15 हजार का दवा वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >