चिरैया में 39 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 39 किलो गांजा बरामद किया गया. खोड़ा गांव से एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

चिरैया (मोतिहारी) से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है. छापेमारी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि चिरैया थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है. सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की.

कार्रवाई के दौरान 39 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. मौके से खोड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र गिरी के पुत्र अशेश्वर गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया.

नेपाल से लाकर घर में करता था स्टॉक

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कई वर्षों से गांजा तस्करी के धंधे में सक्रिय था. वह नेपाल से गांजा लाकर अपने घर में छिपाकर रखता था और बाद में विभिन्न शहरों में इसकी सप्लाई करता था.

प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी रात के समय सीमा पार से गांजा लाकर सुरक्षित ठिकानों पर जमा करता था.

यह भी पढ़ें: नदी किनारे शराब पीकर लौटा चालक, पिकअप ने परिवार के चार लोगों को रौंदा

बड़े शहरों तक फैला था नेटवर्क

पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की खेप को बिहार समेत देश के विभिन्न महानगरों में भेजने की तैयारी थी. मामले की जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह के तार कई जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों तक जुड़े हो सकते हैं.

खोड़ा गांव पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

स्थानीय सूत्रों के अनुसार खोड़ा गांव पहले भी गांजा तस्करी के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है. इससे पहले भी इसी गांव से एक लग्जरी कार में छिपाकर ले जाए जा रहे गांजा की बड़ी खेप बरामद की गई थी.

उस मामले में चंदन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें: कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 95 हजार रुपये

अन्य तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

चिरैया थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सहयोगियों की पहचान कर रही है. जल्द ही पूरे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >