Motihari: मक्के के खेत से 320 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

हथियाही चक्रधेय में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब बरामद किया, जिसे मक्के के खेत में छुपा कर रखा गया था.

Motihari: पीपराकोठी. स्थानीय पुलिस ने हथियाही चक्रधेय में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब बरामद किया, जिसे मक्के के खेत में छुपा कर रखा गया था. थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि थाना क्षेत्र के हथियाही चक्रधेय गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. वहीं शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव में स्थित मठ के पश्चिमी छोर पर एक मक्के के खेत से रॉयल स्टेज 375 एमएल का 320 बोतल में कुल 120 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. वहीं फरार शराब कारोबारी को चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष खालिद अख्तर, एसआई परमानन्द मंडल व एएसआई राजेश पाल सहित शस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >