Motihari: 25 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम

परसौना तपसी पंचायत के परसौना गांव में बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

Motihari: रक्सौल. प्रखंड के परसौना तपसी पंचायत के परसौना गांव में बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दंगल प्रतियोगिता में कानपुर, अयोध्या, बनारस, गोरखपुर, नेपाल सहित क्षेत्रिय पहलवानों ने भाग लिया. दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन राजद नेता रामबाबू यादव, जन सुराज नेता कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल, कांग्रेस नेता श्याम बिहारी प्रसाद, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बृजकिशोर यादव सहित अन्य ने फीता काटकर किया. इस दौरान करीब 25 जोड़ी पहलवानों ने अपनी दमखम दिखायी. विजेता व उपविजेता पहलवानों को मेला समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया. दंगल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका छोटा पहलवान व झकड़ पहलवान ने निभायी. जबकि कार्यक्रम का संचालन सौरंजन यादव व मोती पासवान ने किया. मौके पर हजारों की संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >