हंगामा करने को ले 18 नामजद व 50 अज्ञात प्राथमिकी

मुहर्रम के दौरान जब्त डीजे को छुड़ाने के लिए थाना परिसर में घुस कर हंगामा करने के मामले में केसरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर करवाई में जुट गई है.

केसरिया. बीते बुधवार को मुहर्रम के दौरान जब्त डीजे को छुड़ाने के लिए थाना परिसर में घुस कर हंगामा करने के मामले में केसरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर करवाई में जुट गई है. थानाध्यक्ष उदय कुमार के बयान पर उक्त प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में 18 लोगों को नामजद व 50 अज्ञात को आरोपित किया गया है. अधिकतर नामजद बिजधरी थाना क्षेत्र के बथना गांव के हैं. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मुहर्रम के दिन गोंछी गांव से डीजे व पिकअप को जब्त किया गया, जिसे छुड़ाने के लिए काफी संख्या में उपद्रवी लोग हथवे-हथियार के साथ थाना परिसर में आकर तोड़फोड़ करने लगे. इस दौरान सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाया गया. साथ हीं थाना में प्रतिनियुक्त ड्रोन कैमरामैन व उसके सहयोगी को बंधक बनाकर ड्रोन कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस घटना में पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचायी. उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया था. इसके बावजूद मुहर्रम के दौरान भारी संख्या में डीजे बज रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप पर लदी डीजे को जब्त कर थाना लायी. जिससे नाराज उग्र भीड़ में थाना में पहुंच जमकर हंगामा किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >