Motihari: स्वास्थ्य जांच शिविर में 110 हुए लाभान्वित

रोटरी क्लब चकिया के द्वारा बुधवार को स्थानीय एक पेट्रोलियम परिसर में निःशुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर का आयोजन किया गया.

Motihari:चकिया. रोटरी क्लब चकिया के द्वारा बुधवार को स्थानीय एक पेट्रोलियम परिसर में निःशुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 110 लोगों की जांच की गयी. शिविर का शुभारंभ क्लब के सचिव संतोष आनंद के द्वारा किया गया, जिसमे डॉ रोहित सिंह और उनके सहयोगियों के द्वारा सभी आगंतुक लोगों की जांच की गयी. रोटरी जॉन 22 के असिस्टेंट गवर्नर स्टेनली पिल्लई ने बताया कि शिविर में शहर एवं आसपास के गांव से आए लोगों की जांच की गयी. क्लब द्वारा समय-समय पर इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाता रहा है जो भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा. मौके पर पूर्व अध्यक्ष अमरजीत कुमार, अवधेश कुमार, मुकेश शर्मा, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर केसर सिंह, रामानंद पटेल, ओम प्रकाश पटेल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >