ठनका की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत

चरगाहा पंचायत में वार्ड नंबर दो के एक 10 वर्षीय बच्चे की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गयी है. मृतक छोटेलाल साह का पुत्र अंकुश कुमार है.

तुरकौलिया. चरगाहा पंचायत में वार्ड नंबर दो के एक 10 वर्षीय बच्चे की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गयी है. मृतक छोटेलाल साह का पुत्र अंकुश कुमार है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को खेत मे धान रोपनी होनी थी. उसके पिता धान का बिचड़ा मजदूरों से उखड़वा रहे थे. अंकुश अपने पिता को खाना खाने के लिए खेत मे बुलाने गया था. पिता को बुलाकर घर आ रहा था. इसी क्रम में आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसका दोनों जांघ झुलस गया. पिता उसे उठाकर किसी तरह सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. एकलौते पुत्र की मौत के बाद उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है. प्रशिक्षु डीएसपी सह पूजा विश्वास ने बताया कि परिजनों से अभी आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >