सीएसपी संचालक की डिक्की से ढाका में 1.76 लाख गायब

सीएसपी संचालक के स्टाफ के डिक्की से बदमाशों ने सोमवार की संध्या 1.76 लाख रुपए की गायब कर दी.

सिकरहना.सीएसपी संचालक के स्टाफ के डिक्की से बदमाशों ने सोमवार की संध्या 1.76 लाख रुपए की गायब कर दी. घटना ढाका एसआइसी ऑफिस के नीचे की हैं. मिली जानकारी के मुताबिक कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया में संचालित स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक खरुआ चैनपुर निवासी शैलेन्द्र पासवान ने अपने स्टाफ बखरी खजूरी निवासी मुकेश कुमार को स्टेट बैंक से रुपए निकालने के लिए भेजा था. मुकेश ने बैंक से 1.76 लाख रुपए निकाल कर अपनी बाइक की डिक्की में रख लिया तथा ढाका एलआईसी ऑफिस के नीचे वह अपनी बाइक खड़ी कर दुकान में सामान खरीदने चला गया. कुछ समय बाद वापस लौटा तो डिक्की खुला हुआ पाया. डिक्की का लॉक टूटा हुआ था तथा डिक्की से रुपये गायब था.यह देख उसके होश फाख्ता हो गए. उन्होंने इसकी सूचना 112 न. पर पुलिस को दी. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि इसकी सूचना उन्हें नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >