Video: बंदर पर दर्ज होगी FIR? वायरल हुआ महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़खानी का वीडियो

viral video बंदर का महिला पुलिसकर्मी का गाड़ी में घुसकर परेशान करने का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर वहां पर उपस्थित लोग हंसते दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो पटना का बताया जा रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद इसकी शहर में चर्चा खूब हो रही है. वायरल वीडियो में एक बंदर पुलिस की गाड़ी में घुसकर महिला पुलिसकर्मी को परेशान कर रहा है. इसे देखकर वहां उपस्थित लोग हंसते दिख रहे हैं. गाड़ी में हथियार भी रखे हुए हैं, महिला पुलिसकर्मी बैठी हुई हैं और बंदर इन सबके बीच घूम रहा है और महिला सिपाहियों को परेशान कर रहा है.


महिला पुलिसकर्मियों को परेशान करने लगा

गाड़ी के अंदर बंदर जब महिला सिपाही को परेशान कर रहा है जबकि एक अन्य महिला सिपाही जो वहां बैठी हुई है बंदर बीच-बीच में उसे भी परेशान कर रहा है. जबकि गाड़ी से बाहर खड़े अन्य पुलिसकर्मी हंसते दिख रहे हैं. हां वे बंदर को बाहर निकालने का प्रयास जरुर करते दिख रहे हैं.

डांट पड़ने पर बाहर निकला

महिला सिपाही को बंदर काफी देर तक परेशान करता रहा. कुछ देर बाद जब गाड़ी का दरवाजा खोलकर एक महिला सिपाही गाड़ी से बाहर निकली और उसने बंदर को डांटा तो बंदर वहां से बाहर निकला और भाग गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब वायरल हो रहा है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कहां का है लेकिन तमाम लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जरुर दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >