Bihar Train News: बिहार के जमुई जिले में अचानक एक तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन को अचानक रोकना पड़ जाता है और इसके पीछे की वजह एक उल्लू है. आप भले ही इस बात को जानकर चौंक रहे हों और सोच में पड़े हों कि भला एक उल्लू तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन को कैसे रोक सकता है तो आपको इसके पीछे की वजह भी बताते हैं. आखिर कैसे एक उल्लू ट्रेन रूकने की वजह बन बैठा…
जानकारी के अनुसार, पटना-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर शुक्रवार की रात को मिथिला एक्सप्रेस को अचानक रोकना पड़ गया. सिमुलतला के पास ट्रेन को रोका गया. जब मिथिला एक्सप्रेस झाझा स्टेशन से खुली और सिमुलतला के जंगली इलाके को पार कर रही थी तभी ये घटना घटी. झाझा के बाद इस ट्रेन का स्टॉपेज सीधे जसीडीह में है इसलिए ट्रेन तेज रफ्तार में दौड़ रही थी. तभी एक उल्लू ट्रेन से आकर टकरा गया.
Also Read: बिहार: ‘पापा मत कराइए ये..’ एग्जाम पास करने पर पिता ने दिया ऐसा उपहार कि थाने पहुंच गयी बेटी उल्लू की वजह से रोका गया ट्रेन, सहमे यात्रीबताया जा रहा है कि उल्लू ट्रेन के पेंटो में फंस गया. जिसके बाद ट्रेन के चालक ने फौरन ट्रेन रोकने का फैसला किया और ट्रेन को सिमुलतला स्टेशन पर खड़ा कर दिया. कंट्रोल को इसकी सूचना दी गयी. वहीं ट्रेन के अंदर बैठे यात्री कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर अंधेरी रात में ये क्या हो रहा है.
नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की जानकारी वाले यात्री इस रात में सहमे भी हुए थे. लेकिन करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद टेक्निसियन ने ट्रेन के पेंटो में फंसे उल्लू को बाहर निकाला और ट्रेन फिर चल पड़ी. यात्रियों ने राहत की सांस ली.
Published By: Thakur Shaktilochan
