पटना: अगमकुआं ट्रांसपोर्टनगर में रहने वाले बिजली विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार सिन्हा का अपहरण कर हत्या की कोशिश की गयी है. इस संबंध में कंकड़बाग थाने में पांच लोगों के खिलाफ अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
फायर ब्रिगेड की ऑफिस के पीछे से उठाने की कोशिश की
दर्ज केस में पीड़ित मनाेज ने आरोप लगाया है कि कंकड़बाग थाना के ठीक पीछे फायर ब्रिगेड की ऑफिस स्थित पांचों ने मुझे घेर लिया. इसके बाद मुझे जबरदस्ती ले जाने की कोशिश करने लगे. जब विरोध किया तो जमकर मारपीट की और हथियार दिखाकर 1100 नकद लूट ली. उन्होंने बताया कि इससे पहले ये सभी आवास पर भी आकर धमकाया है और बैक डेट से कागजात पर साइन करने की कोशिश की है.
हाथों में था एसिड का बोतल, फेंकने की कोशिश
आरोप में उन्होंने बताया कि पांच लोगों के अलावा और भी कई अज्ञात लोग थे. इन लोगों में एक शख्स अपने पास एसिड रखे हुए था. उसने मुझ पर फेंकने की कोशिश भी की. बार-बार ये लोग कह रहे थे कि एसिड से नहलाकर हत्या कर देंगे. दाराेगा याेगेंद्र काे इस केस का आइओ बनाया गया है. जिन लाेगाें पर केस दर्ज कराया गया है वे ठेकेदार हैं. सभी नामजद आरोपित नालंदा जिला के रहने वाले हैं.
