Gopalganj: बरात से लौट रहे बारातियों पर घात लगाए बदमाशों ने किया हमला, छह घायल

Gopalganj: रविवार की रात बरात से लौटने के दौरान हुई मारपीट में छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

गोपालगंज जिले के मांझा थाने के गढ़ी टोला गांव के समीप रविवार की रात बरात से लौटने के दौरान हुई मारपीट में छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें बाद में इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घात लगाए बदमाशों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार मांझा थाने के बथुआ बाली गांव के निवासी साहिल अंसारी, सलमान अली, अरमान अली, इरफान अली, रौनक अली, जीशान अली रविवार की रात गांव से बारात में शामिल होने के बाद सभी युवक अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गढ़ी टोला गांव के समीप पूर्व से घात लगाकर बैठे लोगों ने रॉड व फाइटर से हमला कर सभी युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल सदर अस्पताल रेफर 

इन्हें बाद में परिजनों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल मांझा थाने की पुलिस मारपीट के मामले में जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश के मंत्री का तेजस्वी पर हमला, बोले- वो बाप के बेटे लेकिन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >