दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या, प्राथमिकी

दहेज में बाइक व टीवी नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी है. घटना तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो स्थित मठवा जिरात की है. सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

तुरकौलिया : दहेज में बाइक व टीवी नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी है. घटना तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो स्थित मठवा जिरात की है. सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मामले में जयसिंहपुर बेलघटी गांव के शेख जब्बार की पत्नी सुशीला खातून ने एफआइआर दर्ज करायी है, जिसमें कहा है कि करीब तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री अंगूरी खातून (22) की शादी मठवा जिरात के शेख हारून के पुत्र शेख इंतजार से की थी. शादी के बाद से ही अंगूरी के ससुराल वाले दहेज में बाइक व टीवी की मांग कर रहे थे.

गरीबी के कारण वे उक्त सामान नहीं दे पाई, जिसको लेकर वे लोग उनकी पुत्री को हमेशा मारपीट करते रहे हैं. कई बार पंचायती हुई थी. उन्होंने बताई की आज ग्रामीणों ने सूचना दिया कि अंगूरी को पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है.

सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गये थे. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में महिला के पति शेख इंतजार, सास नसीमा खातून, ससुर शेख हारून, देवर शेख सलीम व ननद रौशन खातून को नामजद किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपित घर छोड़कर फरार है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >