नालंदा में माले नेता की हत्या, बेटे ने ही ले ली पीट-पीट कर जान, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक कलयुगी बेटे ने अपने की पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. नालंदा जिले में भाकपा माले नेता की उसके बेटे ने ही हत्या कर दी है. भाकपा माले के नेता दिनेश शर्मा की हत्या बेटे की पिटाई से हो गयी.

नालंदा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक कलयुगी बेटे ने अपने की पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. नालंदा जिले में भाकपा माले नेता की उसके बेटे ने ही हत्या कर दी है. भाकपा माले के नेता दिनेश शर्मा की हत्या बेटे की पिटाई से हो गयी. घटना नूरसराय थाना इलाके के जगदीशपुर तिवारी गांव की है. यहां माले नेता के बेटे ने उनकी जान पीट-पीटकर ले ली.

गोरेलाल ठाकुर पर आरोप

मृतक दिनेश शर्मा के बड़े बेटे राजकुमार के अनुसार माले नेता दूसरे बेटे गोरेलाल ठाकुर ने अपने पिता की पिटाई की. इसकी वजह से उनकी मौत हो गई. गोरेलाल ठाकुर शराब पीकर अक्सर घर आता था और मारपीट करता था.

पिता के ऊपर ईंट से हमला

इसी का विरोध दिनेश शर्मा कर रहे थे, लेकिन रविवार की देर शाम शराबी बेटे को जब दिनेश शर्मा ने रोका तो नशे में धुत बेटे ने पिता के ऊपर ईंट से हमला कर दिया. इस हमले में दिनेश शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गयी.

बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया

बुरी तरह से घायल भाकपा माले नेता दिनेश शर्मा को इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले जाया गया था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गयी और फिर उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

हत्यारे बेटे की तलाश में पुलिस

परिजन इलाज करा कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी. पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे हत्यारे बेटे की तलाश में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक बेटे की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >