बिहार: इस साल स्वर्ण वेदैही और सबौर बीज से होगी मखाना की खेती, 10 जिलों में हुआ खेती का विस्तार…

Makhana Cultivation in Bihar: राज्य के 10 जिलों में मखाना की खेती का क्षेत्र विस्तार किया गया है. कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल अररिया, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले में क्षेत्र विस्तार हुआ है.

Makhana Cultivation in Bihar: राज्य के 10 जिलों में मखाना की खेती का क्षेत्र विस्तार किया गया है. कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल अररिया, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले में क्षेत्र विस्तार हुआ है. मखाना की खेती में बढ़ावा देने के लिए इस वित्तीय वर्ष और इसके अगले वित्तीय वर्ष के लिए पांच करोड़ 33 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है.

इसके तहत बीते वर्ष एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती हुई है. 694 हेक्टेयर क्षेत्र में हीं इसकी उपलब्धि देखी गई. इस अवधि में बीज का मूल्य 180 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से 4050 रुपए का भुगतान किया गया है. शेष राशि इस वित्तीय वर्ष में 68 हजार सात सौ रुपए जांच कर भुगतान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: टीबी की दवा के क्राइसिस से बाहर निकला बिहार, एक लाख से अधिक मरीजों को मिलने लगी दवाइयां…

ये भी पढ़ें: जानें रेलवे में क्या होता है ग्रुप रिजर्वेशन? अब सोनपुर मंडल के इन स्टेशनों पर उठा सकते हैं इसका लाभ…

इस साल उन्नत बीज से की जाएगी मखाना की खेती

बीते वर्ष पूर्णिया, दरभंगा, किशनगंज और मधेपुरा में मखाना के उन्नत बीज का उत्पादन किया गया है. इन्हीं उन्नत बीजों को इस वर्ष किसानों के बीच वितरित किया जाएगा. बता दें कि स्वर्ण वेदैही और सबौर मखाना बीज से मखाना का उत्पादन बढ़ाने की कवायद की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कूड़े की ढेर में मिला सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों का मूल प्रवेश पत्र, 60 शिक्षकों का अभी भी गायब…

“Hezbollah को हमले की भारी कीमत चुकानी होगी” हमले के बाद बोले Benjamin Netanyahu

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >