बिहार में स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तोड़फोड़, महाकुंभ यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Mahakumbh: बिहार के मधुबनी और समस्तीपुर स्टेशन पर यात्रियों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में जमकर तोड़फोड़ की. इस बवाल में ट्रेन के AC कोच की करीब 12 खिड़कियां टूट गईं.

Mahakumbh: बिहार के मधुबनी और समस्तीपुर स्टेशन पर यात्रियों ने जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की. यात्रियों ने ट्रेन के एसी कोच के कांच तोड़ दिए और जमकर हंगामा किया. इस घटना में करीब 12 एसी कोच के कांच टूटे हैं और कुछ यात्रियों को हल्की चोट भी लगी है. आरपीएफ ने हंगामा करने वाले फिलहाल 2 लोगों को हिरासत में लिया है.

अंदर से गेट बंद करने पर हुआ बवाल

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अंदर से गेट बंद कर दिया गया था. इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मधुबनी स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ थी और इस दौरान कुछ यात्रियों ने तोड़फोड़ की है.

Also Read: बिहार की पहली महिला IPS की कहानी, 19 साल में हो गई थी शादी, इंटरव्यू में पूछा गया था अनोखा सवाल

डीआरएम ने कहा भीड़ ज्यादा होने पर हुआ हंगामा

ट्रेन के अंदर यात्रियों ने बताया कि सभी लोग जयनगर से प्रयागराज जा रहे थे. तोड़फोड़ करने वाले यात्री भी प्रयागराज जाना चाह रहे थे. रेल प्रशासन की विफलता है. सारा गेट अंदर से बंद कर दिया गया था. इस स्थिति में यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे थे. इसलिए उनलोगों ने बाहर से कांच तोड़ दिया.’वहीं डीआरएम ने बताया कि मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ काफी ज्यादा थी. इस दौरान कुछ यात्रियों ने तोड़फोड़ किया है. कुछ कांच टूटे हैं. समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने लोगों की मदद की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >