Mahagathbandhan Manifesto: बिहार का ‘तेजस्वी प्रण’ जारी, महिलाओं के लिए BETI-MAI योजना और युवाओं को रोजगार देने का वादा

Mahagathbandhan Manifesto: महागठबंधन के संकल्प पत्र में युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखा गया है. युवाओं के लिए रोजगार, स्किल सेंटर, भत्ता और स्टार्टअप फंड तो वहीं महिलाओं के लिए माई-बहिन मान योजना, BETI-MAI योजना और शिक्षा में आरक्षण जैसे वादे किये गये हैं. इसके अलावा बुजुर्गों के लिए भी कई तरह की घोषणाएं की गयी हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Mahagathbandhan Manifesto: बिहार चुनाव 2025 के लिए राजद (RJD) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस बार पार्टी ने रोजगार, महिला सशक्तिकरण और बुजुर्गों की देखभाल को अपनी प्राथमिकता में रखा है. घोषणा पत्र में ऐसे वादे किए गए हैं जो सीधे हर घर, हर उम्र के लोगों से जुड़ते हैं. घोषणा पत्र को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, ये इंडिया गठबंधन का संकल्प पत्र हमारे दलों और दिलों का प्रण है. हमने जो-जो घोषणाएं की हैं, वो सिर्फ वादे नहीं, दिल से लिए हुए संकल्प हैं. हम अपने हर प्रण को अपनी पूरी ताकत और प्राण लगाकर पूरा करेंगे. क्योंकि मैं जानता हूं, एक बिहारी जब दिल से कुछ ठान लेता है, तो बिना हासिल किए रुकता नहीं है.

युवाओं के लिए प्रमुख घोषणाएं…

  1. हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का निर्णय— सरकार बनने के 20 महीनों के अंदर रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू होगी.
  2. सरकारी कार्यक्रमों में 1.25 लाख से ज्यादा रोजगार सृजन किया जाएगा.
  3. बिहार के युवाओं के लिए सुशासन डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी ताकि रोजगार में प्राथमिकता उन्हें मिले.
  4. ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट युवाओं को प्रति माह ₹2,000 और ₹3,000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
  5. संविदा कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया लागू की जाएगी ताकि युवा कर्मचारियों को स्थायित्व मिले.
  6. आउटसोर्सिंग प्रणाली समाप्त की जाएगी, यानी ठेके पर नौकरियां देने का चलन खत्म होगा.
  7. आईटी पार्क, कृषि उद्योग, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन जैसे नए क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे.
  8. कन्टेंट हब और फिल्म सिटी जैसी परियोजनाओं से भी युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना बनेगी.
  9. शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमितता सुनिश्चित की जाएगी.

महिलाओं के लिए की गयी घोषणाएं…

  1. माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को 1 दिसंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. अगले पांच वर्षों में प्रत्येक महिला को कुल ₹30,000 प्रदान किया जाएगा.
  2. BETI और MAI योजनाएं लागू की जाएंगी, जिनके तहत बेटियों के लिए एजुकेशन, ट्रेनिंग और इनकम की व्यवस्था होगी. माताओं के लिए मकान, अन्न और ‘इनकम’ की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी.
  3. जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा. उन्हें ₹30,000 प्रति माह वेतन और ₹2,000 भत्ता मिलेगा. जीविका कैडेट के अध्यक्ष एवं सचिव को भी मानदेय दिया जाएगा.
  4. भूमिहीन महिलाओं को सरकार की तरफ से आवासीय भूमि का मालिकाना हक दिया जाएगा.
  5. संविधान की धारा 15 (5) के तहत राज्य के सभी निजी स्कूलों और कॉलेजों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया जाएगा, जिसमें आधा हिस्सा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को मिलेगा.

महिलाओं के लिए अन्य घोषणाएँ…

  1. महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी, इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 2,000 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी.
  2. सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा.
  3. महिला उत्पीड़न, ट्रैफिकिंग, एसिड अटैक और घरेलू हिंसा जैसे मामलों की सुनवाई के लिए हर अनुमंडल में विशेष महिला पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा.
  4. बलात्कार के मामलों में FIR और मेडिकल जांच रिपोर्ट तुरंत पीड़िता को उपलब्ध कराई जाएगी.
  5. महिला हेल्पलाइन को और सशक्त बनाकर प्रभावी बनाया जाएगा.
  6. महिला पुलिस बल और बीट पुलिसिंग की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो.
  7. सभी सरकारी व निजी कार्यालयों में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन किया जाएगा ताकि कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
  8. महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण और प्रशिक्षण की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी.
  9. माइक्रोफाइनेंस संस्थानों द्वारा वसूले जाने वाले मनमाने ब्याज दरों पर नियंत्रण के लिए कानून बनाया जाएगा.
  10. महिला सशक्तिकरण के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, विधि, पुलिस और सुरक्षा बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी.
  11. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति और विशेष प्रोत्साहन मिलेगा.
  12. कामकाजी महिलाओं के लिए सेफ ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल और डे-केयर सेंटर की सुविधा दी जाएगी.
  13. महिला अधिकार आयोग को और मजबूत किया जाएगा ताकि महिलाओं और बच्चों के अधिकारों से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा हो सके.
  14. अदालतों में महिलाओं और छोटे बच्चों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए समय-सारिणी निर्धारित की जाएगी.

बुजुर्गों के लिए महागठबंधन ने किये कई ऐलान…

  1. विधवा और वृद्धजन को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत ₹1,500 मासिक पेंशन दी जाएगी, जिसमें हर वर्ष ₹200 की वृद्धि की जाएगी.
  2. दिव्यांग जनों को ₹3,000 मासिक पेंशन दी जाएगी.
  3. प्रत्येक जिले में नेत्रहीन, श्रवण-बाधित और शारीरिक रूप से दिव्यांग छात्रों की सुविधा के लिए विशेष आधुनिक विद्यालय खोले जाएंगे.
  4. सभी विद्यालयों में दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी तरह की कठिनाई न हो.

ALSO READ: Election Comission: “बिहार को लोकतंत्र की हत्या का प्रयोगशाला बनाया गया”, 12 राज्यों में SIR को लेकर सियासी जंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >