नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मधुबनी में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने अपनी प्रतिभा से नशा मुक्ति का संदेश दिया।

Nasha Mukti Abhiyan: मेरा युवा भारत (माय भारत) मधुबनी की ओर से रीजनल सेकेंडरी स्कूल के सभागार में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी अमरेंद्र कुमार अमन ने की, जबकि मंच संचालन सक्सेना सिंह और सचिन सिंह ने किया.

200 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने किया. प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थानों के 200 से अधिक युवा-युवतियों ने भाग लिया और नशा मुक्ति का संदेश दिया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं में इन टीमों ने मारी बाजी

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में रीजनल सेकेंडरी स्कूल की टीम प्रथम तथा वाटसन प्लस टू हाई स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही.

समूह गीत प्रतियोगिता में अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रथम, रीजनल सेकेंडरी स्कूल द्वितीय और जागरण संगीत कला मंच तृतीय स्थान पर रहा.

समूह नृत्य प्रतियोगिता में पोल स्टार प्रथम, वाटसन हाई स्कूल द्वितीय तथा रीजनल सेकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा.

व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं के विजेता

नारा लेखन प्रतियोगिता में कृष, सुजल और सत्यम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया.

चित्रकला प्रतियोगिता में दीक्षा, वेरोनिका और प्रीति विजेता रहीं.

भाषण प्रतियोगिता में मो. शाहनवाज प्रथम, अनुराग द्वितीय और मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं.

कविता लेखन प्रतियोगिता में श्वेता, शुभम और कुमार राज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया.

युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने की अपील

इस अवसर पर विधायक माधव आनंद, उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर, माय भारत मधुबनी चयन समिति के सदस्य अशोक कुशवाहा, रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक राम सिंगार पांडे, प्रधानाध्यापक डॉ. मनोज झा और अन्य अतिथियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

जिला युवा अधिकारी अमरेंद्र कुमार अमन ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी मंच प्रदान करते हैं.

विजेताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

निर्णायक मंडल में डॉ. शिव नारायण मिश्रा, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, अर्चना कुमारी, अनिता कुमारी, प्रेरणा कुमारी, सुभाष चंद्र झा, मनोज कुमार राम, रोशन कुमार, प्रतीक प्रभाकर, निक्की कुमारी और वंदना कुमारी शामिल रहे.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में माय भारत के स्वयंसेवकों सक्सेना सिंह, अभय प्रकाश, श्रवण प्रधान, गोविंद कुमार झा, मनीष, शाहिद, रंजीत, किशन सहित अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का आंदोलन, 8 अगस्त को बीआरसी पर धरना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >