नमामि गंगे की क्विज प्रतियोगिता में आदित्य राज बने विजेता, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

नमामि गंगे अभियान के तहत मधुबनी में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई. नौ चरणों के रोमांचक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

Madhubani News: मधुबनी में नमामि गंगे अभियान के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अपनी जागरूकता का शानदार परिचय दिया. जिला गंगा समिति, नमामि गंगे और नगर निगम मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपट्टी में आयोजित इस प्रतियोगिता में नौ चरणों तक रोमांचक मुकाबला चला. विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

स्वच्छता और जल संरक्षण पर हुई ज्ञान की परीक्षा

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने की, जबकि प्रतियोगिता का आयोजन जिला गंगा समिति, नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी (डीपीओ) आनंद अंकित के निर्देशन में हुआ. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी

नौ चरणों तक चले मुकाबले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में आदित्य राज ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय, पारितोष कुमार राय ने तृतीय, आंचल कुमारी ने चतुर्थ और सुधांशु शेखर ने पंचम स्थान प्राप्त किया. वहीं राधा कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया. सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत

डीपीओ आनंद अंकित ने कहा कि जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं. उन्होंने कहा कि बचपन से पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित होंगे तो भविष्य में स्वच्छ और हरित समाज का निर्माण संभव होगा.

प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना विकसित करने का भी माध्यम है. इस तरह की गतिविधियां बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान देने के साथ उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाती हैं.

विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक एवं इको क्लब के नोडल शिक्षक शिव कुमार ने किया. आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार और स्वच्छता साथियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

यह भी पढे़ं: मधुबनी में पेयजल संकट पर डीएम सख्त, खराब नलों और चापाकलों को तुरंत चालू करने के निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >