फोटो: परिचय: घटना स्थल पर पुलिस व लोगों की भीड़
प्रतिनिधि, हरलाखीखिरहर गांव स्थित भरन टोल के पास बछराजा नदी से बुधवार की सुबह एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गश्ी. नदी में शव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. मृतक की पहचान खिरहर निवासी अशोक चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र राजन चौधरी के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.
वहीं, सूचना मिलते ही खिरहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. मामले में खिरहर थानाध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है.
