Madhubani News : चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

अरेर थाना पुलिस ने सिनुवारा गांव से चोरी गई बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

बेनीपट्टी. अरेर थाना पुलिस ने सिनुवारा गांव से चोरी गई बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी की पहचान पतौना थाना के केरवार निवासी बिरजू मुखिया के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि 18 सितंबर को सिनुवारा गांव के मित्रा देवी की बाइक उनके दरवाजे से चोरी कर ली गई थी. जिसके बाद अगले दिन उस महिला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच और अनुसंधान में जुट गई. इधर, अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कांड के आइओ सुनीता कुमारी व एसआइ अमित कुमार सिंह दलबल के साथ केरवार गांव पहुंच बाइक चोर को गिरफ्तार किया और चोरी की बाइक भी बरामद कर ली. अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने कहा कि पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >