Madhubani News : जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में नवंबर में जुटेंगे साहित्यकार

जिले के प्रख्यात कवि-साहित्यकार डॉ. शुभ कुमार वर्णवाल को अतिथि एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है.

मधुबनी. शिवलाल संगीत महाविद्यालय, न्यू चकदह, प्रयाग संगीत विश्वविद्यालय प्रयागराज से संबद्ध इकाई के तत्वावधान में 2 नवंबर को भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता पश्चिम बंगाल के सहयोग से जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में आयोजित महाकवि पं. लालदास स्मृति व्याख्यान सह एकल काव्य पाठ में जिले के प्रख्यात कवि-साहित्यकार डॉ. शुभ कुमार वर्णवाल को अतिथि एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है. मिथिला की परंपरा एवं गौरवशाली अतीत व मातृभाषा मैथिली के संवर्द्धन के लिए समर्पित इस गौरवपूर्ण साहित्यिक आयोजन में डॉ. वर्णवाल को आमंत्रित किये जाने से स्वचालित कविगोष्ठी के संयोजक भाषाविद् प्रो. जेपी सिंह, सह संयोजक उदय जायसवाल, प्रो. नवोनाथ झा, रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. राम शृंगार पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार झा, ज्योति रमण झा, वेदानंद साह, जगदीश प्रसाद मंडल, रामेश्वर निशांत, विनयानंद झा, भोलानंद झा, डॉ. विनय विश्वबंधु, ऋषि देव सिंह, डॉ. बिजय शंकर पासवान, दयानंद झा, रेवती रमण झा ने कहा कि इस तरह की साहित्यिक गोष्ठी आयोजित होने से जिले की साहित्यिक जगत को बेहतर पहचान मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >