Madhubani News : जिला मुख्यालय के छह जगहों पर होगी मां दुर्गा की आराधना

शारदीय नवरात्र की तैयारी जिला मुख्यालय में अंतिम चरण में है. इस वर्ष शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा.

मधुबनी.

शारदीय नवरात्र की तैयारी जिला मुख्यालय में अंतिम चरण में है. इस वर्ष शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा. इस बार एक तिथि दो दिन पड़ने से 10 दिन का विशेष संयोग बन रहा है. जो शुभ माना गया है. 10 पूजा व 11 वें दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होगा.

जिला मुख्यालय पर छह जगहों पर होगी पूजा

जिला मुख्यालय में छह स्थान पर दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है. मूर्तिकार मूर्तियों के रंगरोगन में लगे हुए हैं. पूजा समिति द्वारा आकर्षक पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है. शहर के काली मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, आरके कॉलेज रोड स्थित सप्तेश्वरी दुर्गा मंदिर, गौशाला रोड, गिलेशन बाजार, भौआड़ा पुराना दुर्गा मंदिर व कोतवाली चौक दुर्गा पूजा मंदिर में पूजा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. गौशाला चौक पर मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष टीएन मिश्र, सचिव गोपाल कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष मुन्ना झा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वैदिक रीति रिवाज के साथ देवी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है.

पूजन सामग्री से पटा बाजार

शारदीय नवरात्र का समय नजदीक आते ही पूजा सामग्रियों का बाजार सज गया है. बाजार में प्रतिमा, चित्र, पुष्पमाला, दीपक, धूप, घंटा, आकाशदीप, अखंड ज्योति के साथ पीतल, तांबे, मिट्टी का कलश, जौ, सप्तधान्य, नारियल, मौली, स्वस्तिक के रोली, सिंदूर की बिक्री बढ़ गयी है. इसके अलावे नित्य पूजन के लिए दीपक, गाय घी, तील का तेल, धूप-अगरबत्ती, फूल-माला, चंदन-कुमकुम, अक्षत, जलपात्र, घंटी, नैवेद्य पान-सुपारी, लौंग-ईलायची भी पूजा सामग्री के साथ उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >