Madhubani News : कार्यशाला शिक्षण-कौशल को विकसित करती

इग्नू अध्ययन केंद्र मिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को इग्नू सत्र जनवरी 2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला द्वितीय का समापन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ.

मधुबनी. इग्नू अध्ययन केंद्र मिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को इग्नू सत्र जनवरी 2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला द्वितीय का समापन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ. यह कार्यशाला 14 अक्टूबर से 29 अक्टूबर आयोजित हुई. जिसमें शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अध्यक्षता अध्ययन केंद्र के समन्वयक हेमंत कुमार झा ने की, जबकि सहायक समन्वयक अकरम हुसैन सह अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आकाश अवस्थी सहायक क्षेत्रीय निदेशक इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा ने भी भाग लिया. उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं शिक्षार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास व शिक्षण-कौशल को विकसित करती है. उन्होंने प्रशिक्षणरत छात्र-शिक्षकों को इग्नू के मानकों के अनुरूप निरंतर शैक्षणिक प्रगति करने के लिए प्रेरित किया. कार्यशाला के दौरान शिक्षार्थियों ने विविध शैक्षणिक गतिविधियां, पाठ योजना निर्माण, माइक्रो टीचिंग, प्रदर्शन शिक्षण व शैक्षणिक चर्चा सत्र आयोजित की. समारोह में डॉ. एनआर रवि, डॉ. पीएन प्रभाकर, डॉ. सुमन कुमार झा, डॉ. सबिता कुमारी, व डॉ. इम्तियाज आलम सहित सभी सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन का कार्य सहायक समन्वयक अकरम हुसैन ने किया. समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >